पंचायत भवन में शिक्षामित्र सम्मान समारोह, 9 को चेक देकर किया सम्मानित
मुरादाबाद, मई 5 -- पंचायत भवन में शिक्षामित्रों के सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण को लेकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के 9 शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक रूप से चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं जिले के कुल 1645 शिक्षामित्रों के खातों में बढ़ा हुआ मानदेय पहले ही भेजा जा चुका है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों की उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम में 500 से अधिक शिक्षामित्र शामिल हुए और सरकार के इस कदम पर खुशी जताई। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील है और समय-समय पर उनके कल्याण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- शिक्षा मित्रों के मानदेय बढ़ोत्तरी पर सजीव प्रसारण कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.