औरैया, अप्रैल 14 -- कंचौसी, संवाददाता। भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमौली में पंचायत व्यवस्था कागजों तक सिमटती नजर आ रही है। यहां बने पंचायत भवन पर अक्सर ताला लटका रहता है, जिससे ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। आरोप है कि पंचायत सहायक और सचिव महीने में दो दिन भी नियमित रूप से नहीं बैठते, जिसके चलते गांव स्तर पर होने वाले अधिकांश कार्य ठप पड़े हैं। रामविलास, शिवाजी, प्रतीक यादव आदि ग्रामीणों का कहना है कि परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी कार्यों के लिए उन्हें 5 से 10 किलोमीटर दूर ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। यह भी पढ़ें- गंदे पानी से निकलने को मजबूर हैं ग्रामीण जबकि शासन की मंशा हर ग्राम पंचायत में पंचायत भवन को मिनी सचिवालय के रूप में विकसित कर ग्रामीणों को गांव मे...