पूर्णिया, जनवरी 8 -- बायसी, एक संवाददाता।सशक्त एवं समृद्ध किसान बिहार की पहचान फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान के तहत डगरुआ प्रखंड के हरखेली पंचायत भवन में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व और इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी देना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अंकुश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार के इस महाअभियान के अंतर्गत प्रत्येक कृषक अपनी डिजिटल पहचान के लिए फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं। उन्होंने बताया कि इसके लिए किसान अपने आवश्यक दस्तावेज के साथ कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों से संपर्क कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने की स्थिति में पीएम किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ प्राप्त करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.