हाजीपुर, जून 9 -- वैशाली,संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के सलेमपुर पंचामन पंचायत के मुखिया संजीव कुमार ने पंचायत सरकार भवन में तोड़फोड़, सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ तथा महत्वपूर्ण कागजात गायब करने का आरोप लगाते हुए वैशाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमे मुखिया संजीव कुमार ने कहा कि 7 जून 2026 की रात पंचायत सरकार भवन परिसर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा प्रवेश कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।

मुखिया के आरोप उनका आरोप है कि हुसैनपुर निवासी रामदेव प्रसाद राय उर्फ राजू राय ने उन्हें बदनाम करने और फंसाने की नीयत से पंचायत सरकार भवन पहुंचकर वीडियो बनाया तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपलोड कर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए। वीडियो में उनके बारे में आपत्तिजनक बातें कही गईं,जिसकी जानकारी मिलने पर कई लोगों ने उन्हें फोन कर सू...