औरैया, मार्च 13 -- अजीतमल, संवाददाता। विकास खंड अजीतमल की ग्राम पंचायत अनंतराम के पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल पंचायत सचिव मंजू यादव और एडीओ कृषि रक्षा प्रदीप शाक्य की उपस्थिति में संपन्न हुई। चौपाल के दौरान पंचायत सचिव मंजू यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के संभावित लाभार्थियों की सूची पढ़कर सुनाई और ग्रामीणों से पात्र लोगों की जानकारी देने का अनुरोध किया। साथ ही फॉर्म पंजीकरण और एसआईआर में सहयोग करने की अपील की गई, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके। चौपाल में कई ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। राखी और पंकज ने आवास की मांग की, जबकि लल्ली देवी ने बताया कि जॉब कार्ड में तकनीकी त्रुटि के कारण महिला की जगह पुरुष दर्ज हो गया है, जिसके कारण मजदूरी नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा ग्रामीणों ने बि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.