बाराबंकी, अप्रैल 11 -- सआदतगंज। ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी व शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंचायत भवन में जल्द ही लाइब्रेरी की शुरुआत होने जा रही है। इस लाइब्रेरी के शुरू होने से गांव के छात्रों और युवाओं को पढ़ाई के साथ जानकारी के बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। पंचायत भवन में बनने वाली इस लाइब्रेरी में पाठ्यपुस्तकों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित किताबें, समाचार पत्र, पत्रिकाएं और डिजिटल सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधान पति इरशाद कामिल ने बताया कि लाइब्रेरी में कंप्यूटर, इंटरनेट, ई-बुक्स, वीडियो लेक्चर और अन्य आधुनिक सुविधाएं भी मुहैया होंगी, जिससे छात्र घर के पास ही बेहतर तैयारी कर सकेंगे। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को शहरों पर निर्भरता कम होगी और उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैया...