रांची, अप्रैल 11 -- मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड की कैम्बो पंचायत में पंचायत भवन की मरम्मत के लिए जारी टेंडर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार भवन मरम्मत के लिए करीब 23 लाख रुपये का टेंडर निकाला गया है, जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन पहले से ही अच्छी स्थिति में है। पंचायत के मुखिया के अनुसार एक वर्ष पूर्व ही 15वें वित्त आयोग की करीब 3 लाख रुपये की राशि से भवन की मरम्मत कराई जा चुकी है। वर्तमान में भवन में रंग-रोगन, शीशे का गेट, पेवर ब्लॉक, टाइल्स युक्त बाथरूम तथा पानी-बिजली जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। बताया जा रहा है कि जिला परिषद की ओर से जारी टेंडर में कार्यों का स्पष्ट उल्लेख नहीं है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिसंबर माह में टेंडर को अंतिम रूप दिए जाने की बात कही जा रही है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.