बाराबंकी, अप्रैल 5 -- जैदपुर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत भवनों में सचिव व पंचायत सहायक के न मिलने पर अधिकारियों ने सख्ती शुरू कर दी है। सभी सचिव को रोस्टर के अनुसार पंचायत भवन में बैठकर पंचायत सहायक की रोजाना हाजिरी दर्ज कराना अनिवार्य कर दिया गया है। हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में सचिव के न मिलने से ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी। ग्राम पंचायत बरेहठा, कोला, टेसवा सलेम चक, पनिहल, मचौची, बरायन सहित कई पंचायत भवनों में रोस्टर होने के बाजवूद सचिव के न बैठने के कारण आवास, पेशन, शौचालय सहित अन्य कार्यो के लिए ब्लॉक के चक्कर लगाने पड़ते थे। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशान होना पड़ता था। इतना ही नहीं अधिकांश पंचायत भवन पर पंचायत सहायक भी समय पर नहीं पहुचते हैं। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के फरियादियों को काफी दिक्कतें होती हैं।सभी सचिव रोस्टर के अ...