बिजनौर, मई 21 -- बिजनौर। जिला पंचायत राज अधिकारी डा. प्रीतम सिंह द्वारा विकास खंड नजीबाबाद की ग्राम पंचायत भगुवाला का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन में डिजिटल लाइब्रेरी संचालित पाई गई। ग्राम पंचायत में लगभग 150 घरों से नियमित रूप से घर-घर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य के लिए ग्रामीणों से 30 रुपये प्रतिमाह की दर से स्वच्छता शुल्क भी लिया जा रहा है। बुधवार को निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ डा. प्रीतम सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में आर.आर.सी संचालित पाया गया तथा सामुदायिक शौचालय भी क्रियाशील अवस्था में मिला। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत में वर्मी कम्पोस्ट बनाए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- कागजों में पूर्ण, मौके पर अधूरा पड़ा मिला आरसीसी सेंट...