सोनभद्र, मार्च 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में स्थित पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरों ने रविवार की रात लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह केयर टेकर के पंचायत भवन पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी ग्राम पंचायत के मनोनीत ग्राम प्रधान लक्ष्मीनारायण पुत्र शिवपूजन ने सोमवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह जब केयर टेकर दुर्गा देवी पंचायत भवन पहुंची तो उन्होंने ताला टूटा हुआ देखा। यह देख उन्होंने घटना की जानकारी उन्हें और डायल 112 पर पुलिस को दी। घटना से लोढ़ी चौकी प्रभारी को भी अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अंदर जाकर देखा गया तो चोर पंचायत भवन में रखा टीवी, कम्प्यूटर, इनवर्टर, बैट्री और सीसीटीवी कैमरे का डीबीआ...