रामगढ़, मई 21 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के पंचायत भवनों के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मती कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में पंचायत भवनों में व्याप्त समस्याओं के समाधान को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी पंचायत भवनों में पानी रिसाव, क्षतिग्रस्त भवन, बिजली एवं पेयजल जैसी आधारभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन ग्रामीण प्रशासन की महत्वपूर्ण इकाई है, इसलिए उनका सुचारू संचालन किया जाना आवश्यक है।बैठक में सहायक अभियंताओं एवं कनीय अभियंताओं को संयुक्त रूप से पंचायत भवनों का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मती कार्यों का आकलन करने तथा विस्तृत प्रस्ताव आगामी बुधवार तक जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने...