सीवान, मार्च 17 -- पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय में सोमवार को बीडीओ वैभव शुक्ल ने पंचायत प्रवेक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में हर घर से कचरा उठाव अनिवार्य करने और इसके लिए उपयोगिता शुल्क की वसूली पर विशेष जोर दिया गया है। जबकि पंचायतों में ठेला गाड़ी खराब होने की स्थिति में अविलंब मरमती कराने का भी निर्देश दिया गया। ताकि किसी भी स्थिति में कचरा उठाव प्रभावित नही हो। इसके अलावा बैठक में उपयोगिता शुल्क की वसूली पर भी बल दिया गया। खासकर पचरुखी पंचायत के पचरुखी बाजार में उपयोगिता शुल्क की वसूली में तेजी लाने के लिए पंचायत प्रवेक्षक सचिन राम को निर्देश दिया गया। जहां ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिमाह हर घर 30 रुपया और बाजार में 100 रुपया उपयोगिता शुल्क वसूली होना है। इसके अलावा अन्य पंचायतों में भी उपयोगिता शुल्क की वसूली में तेजी लाने का ब...