बांका, दिसम्बर 8 -- बांका, निज प्रतिनिधि। त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के अंतर्गत सभी जन प्रतिनिधियों व कर्मियों के क्षमतावर्द्धन के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा। ये प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहार विधानसभा चुनाव की वजह से तत्काल टाल दिये गये थे। अब पंचायती राज विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी ने अविलंब प्रशिक्षण सत्र शुरू करने का निर्देश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि यह कार्य राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत किया जाएगा। इसके लिए पूर्व में ही सूबे के सभी जिलों को राशि आवंटित कर दी गई है। इस राशि को प्रशिक्षण सत्र पर खर्च करने का निर्देश दिया गया है। प्रशिक्षण का उदेश्य जनप्रतिनिधियों और कर्मियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनारना है। जिससे पंचायत स्तर पर हो रहे डिजिटल कार्यों को बढावा दिया जा सके। जिले में अब ई-गा्रम कचहरी की शुरूआत हो चुकी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.