गिरडीह, जून 18 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। जिप सदस्य सुबोध राय ने कहा है कि धनवार क्षेत्र के लिए बुधवार को महत्वपूर्ण दिन और गौरव का क्षण था। लेकिन जनप्रतिनिधियों का निमंत्रण नहीं देना दु:खद है। कहा कि कोडरमा सांसद का हमसब आभार व्यक्त करते हैं कि केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना से गरीब, मजदूर व किसान के बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से जहां एक तरफ लोगों में हर्ष और उल्लास था वहीं इस कार्यक्रम से पंचायत प्रतिनिधियों को अलग रखना, पंचायत प्रतिनिधियों को निमंत्रण तक नहीं देना यह कहीं ना कहीं ओछी मानसिकता को दर्शाता है। धनवार प्रखंड के प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, सभी मुखिया, सभी पंचायत समिति सदस्य को कार्यक्रम से अलग रखा गया। यह भी पढ़ें- ग्रामीण बच्चों को मिलेगी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा: अन्नपूर्णा देवी शिक्षा के क्षेत्र मे...