बोकारो, नवम्बर 20 -- प्रखंड परिसर चंदनकियारी के प्रांगन में नौ सूत्री मांगों के समर्थन में मुखिया संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। कारण चाहे जो भी हो प्रमुख समेत प्रखंड के 38 पंचायतों के मुखिया,उनके प्रतिनिधि,समिति सदस्य धरना पर बैठे हैं और 21 नवंबर से प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम प्रारंभ होने वाला है। जहां मुखिया,समिति सदस्य का उपस्थित होना अति आवश्यक भी है। क्योंकि हर आवेदन में मुखिया का हस्ताक्षर,समिति का सहयोग,वार्ड सदस्य का पहचान ,आवेदन सूजन,फार्म भरने समेत अन्य कार्य में उनका अहम योगदान माना जाता है। ऐसे में सरकार के इस कार्यक्रम पर असर पड़ने की भी संभावना जताई जा रही है। मौके पर प्रमुख निवारण सिंह चौधरी,अजय रजवार,सुभाष राउत,श्यामा पद गोरांई,हासिम अंसारी समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.