बागेश्वर, मार्च 9 -- छटिया में द हंगर प्रोजेक्ट की ओर से महिला जनप्रतिनिधियों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें पंचायत विकास और संगठन संचालन के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण में महिलाओं को प्रशासन के सामने अपनी बात रखने, ग्राम पंचायत से जुड़े विकास प्रस्ताव तैयार करने, मांगों को प्रभावी ढंग से रखने और समूह गठन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। रोल प्ले और समूह चर्चा के माध्यम से हुए प्रशिक्षण में 55 महिलाएं शामिल रहीं। समन्वयक बसंती कपकोटी ने बताया कि गरुड़ ब्लॉक की 73 ग्राम पंचायतों में 350 महिलाएं वीरांगना महिला जन संगठन से जुड़ी हैं और वे गांव के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। कार्यशाला में तारा दानू, मंजू बोरा, मनीषा, कांति गाड़िया और रेनू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...