गोंडा, जून 3 -- टिकरी। क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव में बुधवार को पंचायत की पहल पर दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद का आपसी सहमति से निस्तारण करा दिया गया। प्रधान प्रतिनिधि रामभवन वर्मा ने बताया कि रमईपुरवा निवासी गोविंद और रामगोपाल के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को सम्मानित लोगों की मौजूदगी में भूमि की नाप-जोख कराई गई। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कर दिया गया। यह भी पढ़ें- पंचायत ने सुलझाया दो पक्षों के बीच चल रहा भूमि विवाद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...