बदायूं, जून 24 -- गंगा में युवक की डूबने से मौत के बाद पंचायत द्वारा लगाए गए 10 हजार रुपये के जुर्माने से आहत 14 वर्षीय किशोर ने फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। कादरचौक थाना क्षेत्र के ककोड़ा गांव निवासी सुल्तान जाटव का बेटा राजीव आठ जून को गांव के अन्य युवकों और किशोरों के साथ कासगंज के कादरगंज में गंगा स्नान के लिए गया था। इस दौरान गांव का एक युवक गंगा में डूब गया था। युवक की मौत के बाद गांव में पंचायत बैठी, जिसमें साथ गए सभी युवकों और किशोरों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह भी पढ़ें- पंचायत ने लगाया 10 हजार का जुर्माना, किशोर ने की खुदकुशी पंचायत ने 23 जून तक रकम जमा करने को कहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर राजीव घर से निकला और दे...