पूर्णिया, फरवरी 10 -- धमदाहा, एक संवाददाता।सोमवार को धमदाहा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गमराहा मुसहरी का अनुमंडल पदाधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में नामांकित छात्र- छात्राओं के संबंध में विद्यालय प्रधान से पूछताछ की। वहीं दीवार में पड़े दरार एवं कमरे में जगह-जगह टूटे फर्श को देखा। उन्होंने पंचायत के मुखिया अशोक कुमार यादव को विद्यालय की वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए पंचायत निधि से फर्श एवं दीवार की मरम्मत के साथ-साथ विद्यालय का रंग-रोगन के लिए कहा। मौके पर विद्यालय प्रधान को विद्यालय विकास निधि से कुर्सी, टेबुल एवं अलमारी आदि खरीदने का निर्देश दिया। एसडीओ अनुपम ने कहा कि सूचना मिली थी कि जिस कमरे में छात्रों को पढ़ाई होती वहां अक्सर सांप निकल आता है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्राथमिक विद्यालय गमराहा मुसहरी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.