औरैया, जनवरी 30 -- अजीतमल, संवाददाता। विकासखंड अजीतमल की ग्राम पंचायत लालपुर प्रहलादपुर में पंचायत निधि के कथित दुरुपयोग के मामले में जांच प्रक्रिया तेज हो गई है। ग्रामीणों की शिकायतों के क्रम में शुक्रवार को मनरेगा लोकपाल राम लक्ष्मी सिंह ने गांव पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और आरोपों से जुड़े विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी। मनरेगा लोकपाल ने ग्रामीणों से बातचीत कर केटल सेट, हैंडपंप बोरिंग, गली निर्माण समेत अन्य विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों से कार्यों की गुणवत्ता, भुगतान की प्रक्रिया और वास्तविक क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से पूछताछ की गई। लोकपाल ने विभिन्न कार्य स्थलों का निरीक्षण कर मौके की स्थिति को नोट किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक और पंचायत सचिव मौके पर उपस्थित नहीं मिल...