सिमडेगा, मई 14 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा लचरागढ़ पूर्वी मंडल मे लचरागढ़, ऐडेगा, टुटीकेल पंचायत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक पूर्वी मंडल अध्यक्ष जोसेफ सोरेंग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती बूथ से लेकर पंचायत तथा प्रखंड स्तर पर करने का निर्णय लिया गया। मौके पर सभी बूथो में बीएलए 2 को सक्रिय करने बूथ कमेटी व पंचायत कमेटी को भी सक्रिय कर कांग्रेस के विचारधारा को गांव तक पहुंचाने पर सहमति बनी। बैठक में अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष रावेल लकड़ा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी, सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, राकेश कोनगाड़ी, सुनील खड़िया, फुलकेरिया डांग, क्लेमेंट टेटे, अलबिनुस लुगून, विनय बिलूंग, अंथोनी बघवार, संजय डांग आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मनरेगा बचाओ जन संवाद में केंद्र सरकार पर बरसे प्रकाश रजक, संगठन मजबूती पर दिया जोर ...