भभुआ, नवम्बर 28 -- वर्ष 2001 के चुनाव में एकल पद छोड़ 33% एससी-एसटी मिला था आरक्षण वर्ष 2006 में विभिन्न पदों पर एससी-एसटी, अतिपिछड़ा-पिछड़ा को 50 प्रतिशत (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। कोरोना काल में त्रिस्तरीय पंचायतीराज चुनाव का कार्यकाल छह माह बढ़ाया गया था। इस वजह से इनका कार्यकाल अक्टूबर 2026 में समाप्त होगा। इससे पहले चुनाव होने की संभावना है। प्रखंड पंचायती राज विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंचायती राज अधिनियम लागू होने के बाद भगवानपुर में वर्ष 2001 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुआ था। तब एकल पद को छोड़ सदस्य पदों पर एससी-एसटी महिला-पुरुष को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला था। इसके बाद वर्ष 2006 में पंचायती राज अधिनियम में जिला परिषद, प्रमुख, मुखिया, सरपंच के एकल पद पर भी एससी-एसटी, अतिपिछड़ा-पिछड़ा वर्ग के साथ 50% महिला आरक्षण ला...