रांची, अप्रैल 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे और इसमें किसी प्रकार की देरी नहीं होगी। पंचायत चुनाव ओबीसी आरक्षण लागू करते हुए ही कराए जाएंगे। इसकी घोषणा झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की है।मीडिया से बात करते हुए दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि विभाग पूरी सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ सभी आवश्यक तैयारियों में जुटा हुआ है। पंचायत चुनाव लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का माध्यम है, इसलिए इसकी समयबद्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी प्रक्रियाएं तय समयसीमा में पूरी की जाएं, ताकि चुनाव में कोई बाधा उत्पन्न न हो। ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस विषय को राज्य सरकार ने गंभीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.