जमुई, मई 4 -- खैरा । निज संवाददाता पंचायत चुनाव 2026 की आहट अब साफ सुनाई देने लगी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सोमवार को खैरा प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड की सभी 22 पंचायतों का आरक्षण प्रारूप (प्रपत्र-1) जारी कर दिया गया। सूचना पट्ट पर सूची चस्पा होते ही प्रखंड कार्यालय में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और गांव-गांव में चुनावी चर्चा तेज हो गई। प्रशासन द्वारा जारी इस प्रारूप में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर वार्डवार जनसंख्या का विवरण दिया गया है। इसी के आधार पर पंचायतों और वार्डों में सीटों के आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार पूरी प्र्त्रिरया डिजिटल माध्यम से तैयार की गई है, जिससे पारदर्शिता बढ़े और त्रुटियों की संभावना कम रहे। यह भी पढ़ें- सहरसा : पंचायत चुनाव का संशोधित समय-सारणी जारी हालांकि, प्रशासन ने इसे केवल प्र...