हापुड़, जनवरी 16 -- पंचायत चुनाव से पूर्व थाना धौलाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार पिस्टल, छह तमंचे, तीन मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बाइक, 32 बोर के 14 जिंदा कारतूस और एक 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कुवंर ज्ञानंजय सिंह ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पर प्रेसवार्ता का आयोजन कर खुलासा करते हुए बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान को सूचना मिली कि बाइक से सवार होकर हथियारों की तस्करी करने वाले तीन सदस्य देहरा झाल की तरफ आने वाले हैं। सूचना के आधार पर मनीष चौहान ने चार दरोगा समेत आठ सदस्यों की टीम बनाई और देहरा झाल पर वाहनों की चेकिंग करना शुरू कर दिया। मसूर...