हाथरस, मार्च 17 -- हाथरस। पंचायत चुनाव से पहले जिले के हर गांव के लिए छोटी बसें चलाने चलाने की कवायद शुरू हो गई है। इन बसों का संचालन बिना परमिट व टैक्स मुक्त होगा। डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी इन बसों के संचाालन की मॉनिटिरिंग करेगी। साथ ही ग्रामीणों को राहत देने के लिए इन बसों का किराया भी कम होगा। इससे ग्रामीणों को मुख्यालय तक की दूरी तय करने में राहत मिलेगी। शासन स्तर से ग्रामीणों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम अभियान 2026 के तहत गांवों के लिए बसें चलाई जाएगी। पूर्व में जिले में हुए सर्वे की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। इन मार्गो के हिसाब से 24 से 28 सीटर बसें चलाई जाएगी। ये बसें रात्रि में गांव में रुकेंगी। सुबह दस बजे तक गांव से मुख्यालय पहुंचेगी। उसके बाद लंबे रूटों पर जाएंगी। रात्रि आठ बजे तक मार्ग से वापस आने के बाद गां...