मऊ, जनवरी 20 -- उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आहट के बीच प्रशासनिक अमला पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। एक ओर जहां गोंडा में वोटर लिस्ट की शुद्धता को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी यानी डीएम ने कड़े निर्देश दिए हैं, वहीं मऊ में पंचायत सहायकों को शासन की सबसे महत्वपूर्ण 'आयुष्मान भारत योजना' को घर-घर पहुंचाने का बड़ा जिम्मा सौंपा गया है। गोंडा जिला पंचायत सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम प्रियंका निरंजन ने समीक्षा बैठक कर साफ कर दिया है कि निर्वाचक नामावली (वोटर लिस्ट) के पुनरीक्षण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने निर्देश दिए कि मृत मतदाताओं और स्थानांतरित लोगों के नाम लिस्ट से हटाए जाएं और नए युवाओं, महिलाओं व दिव्यांगों के नाम प्राथमिकता पर जोड़े जाएं। घर-घर जाकर सर्वे करने और दावों-आपत्तियों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.