पटना, मार्च 17 -- बिहार में इस साल पंचायत चुनाव होना है। इसके पहले पंचायतों का परिसीमन कराने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका दायर करने वालों में मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय, पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला, जिला परिषद संघ की अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव, वार्ड संघ के गणेश चौधरी और प्रखंड प्रमुख संघ की जयमाला कुमारी पासवान शामिल हैं। मंगलवार को मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बिहार में पंचायतों का अंतिम परिसीमन 1991 की जनगणना के आधार पर 1994 में किया गया था। इसके बाद 36 वर्षों तक कोई नया परिसीमन नहीं हुआ है। यह 73वें संविधान संशोधन एक्ट के प्रावधानों के विपरीत है। पंचायतों की आबादी इतने वर्षों में ढाई गुनी से अधिक हो चुकी है। इससे प्र...