नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर सोमवार को ही यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी पूरी तरह तैयार है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी समय पर चुनाव की बात कही। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। राज्य सरकार ने प्रदेश के करोड़ों किसानों को सरकारी योजनाओं का पारदर्शी और सुगम लाभ दिलाने के उद्देश्य से 'फार्मर रजिस्ट्री' तैयार करने के लिए एक विशेष महाभियान की घोषणा की है। यह अभियान 15 अप्रैल 2026 तक पूरे प्रदेश के प्रत्येक ग्राम सचिवालय में 'मिशन मोड' पर संचालित किया जाएगा।ग्राम सचिवालयों में लगेंगे विशेष शिविर सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य तकनीक के माध्यम से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना और बिचौलियों को खत्म करना है। अभियान के तहत प्रदेश की हर...