नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- यूपी में पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद दावा-आपत्ति दर्ज कराई गई है। मंगलवार को दावे का अंतिम दिन था। भारी संख्या में लोग तहसीलों पर दावा-आपत्ति के लिए उमड़े। हर जिले में एक जैसी स्थिति देखने को मिली। त्रिस्तरीय पंचायतों की अनंतिम मतदाता सूची और विलोपित मतदाताओं की सूची का 23 दिसंबर को संबंधित मतदाता केंद्रों, क्षेत्र पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय और उप जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पर प्रकाशन किया था। इसके सापेक्ष 30 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज की जानी थी। इसके लिए प्रपत्र-2, 3 या 4 भरकर जमा करना था। मंगलवार को प्रपत्रों को लेने और भरकर जमा करने को भीड़ उमड़ी। बनारस के चिरईगांव इलाके में ग्राम पंचायत जाल्हूपुर में 400, तोफापुर में 450, पूरनपट्टी में 175, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.