सिद्धार्थ, अप्रैल 28 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। आजाद अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में सोमवार को बांसी तहसील पर जनजागरुकता कार्यक्रम करते हुए उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में हो रहे विलंब के संबंध में राज्यपाल व निर्वाचन आयुक्त को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। उन्होंने चुनाव जल्द कराने की मांग की।ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। यह बात सरकार और निर्वाचन आयोग को भी पता है। उनके द्वारा समय रहते चुनाव कराने के सार्थक प्रयास नहीं किए गए। कार्यकाल समाप्त होने के मात्र एक महीना शेष रहने पर भी अभी तक इस संबंध में कोई समुचित कार्रवाई नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- आजाद अधिकार सेना ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन पंचायतों के भविष्य को लेकर अस्पष्टता बनी हुई है। ...