रामपुर, नवम्बर 9 -- पंचायत चुनाव के लिए तैयार कराई जा रही मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में 224 लोगों ने मताधिकारी के लिए आनलाइन आवेदन किए हैं। पहली बाद पंचायत की मतदाता सूची के पुनरीक्षण में आनलाइन आवेदन लिए जाने की व्यवस्था प्रदान की गई थी। पंचायत चुनाव 2026 के लिए चल रही तैयारियों में मतदाता सूची का मतदान केंद्रवार पुनरीक्षण कराया गया। बीएलओ के माध्यम से कराए गए पुनरीक्षण में घर-घर फार्म भरवाए गए हैं। इनका संकलन कर सूची तैयार की जा रही है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी अनिल कुमार ने बताया कि पहली बार आनलाइन आवेदन किए जाने की व्यवस्था में लोगों में रुचि दिखाई दी। बताया कि सभी श्रेणी में आनलाइन आवेदन मिले हैं। 224 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आनलाइन आवेदन किए हैं। आनलाइन आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है। --- डुप्लीके...