पंचायत चुनाव में बदलेगा आरक्षण रोस्टर का समीकरणा
बांका, मई 30 -- बांका। निज प्रतिनिधि। जिले में अक्टूबर-नवंबर में संभावित त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। यहां 182 पंचायतों में पंचायत चुनाव होना है। चुनाव की तैयारी के पहले चरण में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर वर्गीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। पंचायत सरकार भवन से लेकर प्रखंड एवं जिला स्तर पर प्रपत्र-1 के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है। इसके बाद 18 मई तक 12 दावा एवं आपत्ति दर्ज की गई। दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 22 मई तक उसके निपटारे की कार्रवाई की गई। अब 15 जून तक प्रपत्र - 1 का अंतिम प्रकाशन एवं 20 जून को जिला गजट में इसके आंकडों का प्रकाशन किया जाएगा। इस बार पंचायत चुनाव में मुखिया से लेकर जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंच, सरपंच और वार्ड सदस्य तक के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.