कटिहार, मई 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में संभावित अक्टूबर-नवंबर में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। इस बार पंचायत चुनाव में मुखिया से लेकर वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और जिला परिषद सदस्य तक के पदों के लिए आरक्षण चक्र बदला जाएगा। पिछले दो चुनावों में जिन पदों पर लगातार एक ही वर्ग को आरक्षण का लाभ मिला था, अब वहां नई व्यवस्था लागू होगी। इससे पंचायत राजनीति के समीकरण पूरी तरह बदलने की संभावना जताई जा रही है।

आरक्षण चक्र में बदलाव पंचायती राज अधिनियम के प्रावधान के अनुसार किसी भी पद को लगातार दो आम चुनाव तक आरक्षित रखने के बाद उसका आरक्षण चक्र बदलना अनिवार्य होता है। इसी प्रक्रिया के तहत वर्ष 2021 में आरक्षित रहे कई पद अब सामान्य या दूसरे वर्ग के लिए आरक्षित किए जाएंगे...