बहराइच, अप्रैल 22 -- तेजवापुर, संवाददाता। तेजवापुर व महसी ब्लॉक में पंचायत विकास मंच के बैनर तले बुधवार को प्रधानों ने पंचायत चुनाव समय से न होने की स्थिति में कार्यकाल बढ़ाने, मनरेगा के बकाया भुगतान को लेकर प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रधानों ने कहा कि यदि समय पर पंचायत चुनाव नहीं कराए जाते हैं, तो वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक के रूप में कार्य करने की अनुमति दी जाए। साथ ही मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्यों का बकाया भुगतान कार्यकाल समाप्त होने से पहले किया जाए। कार्यक्रम के संयोजक सूरज शुक्ला, डॉ. श्याम चौधरी, प्रधान संघ अध्यक्ष भगवानदीन मिश्रा, संरक्षक रामसुंदर पांडे, महामंत्री सूर्य प्रकाश सिंह (बुल्लू सिंह), मंगल दास, विजय शुक्ल, राम छबीले निषाद, राजकुमार राव, तेजवापुर ब्लॉक अध्...