रांची, अप्रैल 4 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो आजसू पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में ट्रिपल टेस्ट कराने में भी सरकार ने जल्दबाजी में उच्च मानकों का पालन नहीं किया। चूंकि पंचायत चुनाव में 4345 पंचायत, 264 प्रखंड और 24 जिलों में ओबीसी को आरक्षण दिया जाना है। इसलिए आयोग अभी से ओबीसी वन एवं टू का डाटा संग्रह का कार्य प्रारंभ करे। क्योंकि पंचायत चुनाव में अब सिर्फ एक साल का वक्त बचा है। ऐसे में आधिकारिक आरक्षण का रोस्टर जल्द जारी किया जाना चाहिए। आजसू पार्टी ओबीसी को अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। जेएमएम द्वारा लगातार ओबीसी के अधिकारों को कुचलने की कोशिश हुई। हम ओबीसी के अधिकारों को कुचलने नहीं देंगे। सड़क, सदन से न्यायालय तक हमने इसकी लड़ाई लड़ी है। आज झारखंड में कई ओबीसी के मेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, डिप्टी मेयर, प...