आगरा, फरवरी 28 -- उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार रात एसटीएफ और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में खूंखार शूटर पवन गुर्जर उर्फ कल्लू बैसला के मारे जाने के बाद क्षेत्र में दहशत का एक अध्याय समाप्त हो गया है। रणदीप भाटी और अमित कसाना गैंग के इस शार्पशूटर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उसके शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद परिजन शव लेकर गाजियाबाद रवाना हो गए। करीब आठ माह पहले जेल से रिहा होने के बाद पवन ने राजनीति में कदम रखने का मन बना लिया था। वह आगामी पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। चुनाव खर्च और अपनी धाक जमाने के लिए उसने व्यापारियों और रसूखदारों से रंगदारी वसूलना शुरू कर दिया था। उसका खौफ इतना था कि गांव सिरौली में उसके खिलाफ कोई चुनाव में खड़ा होने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहा था।लॉरेंस बिश्नो...