नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यूपी में पंचायत चुनाव तीन महीने में कराने के हाईकोर्ट के आदेस के बाद भी फिलहाल वोटिंग पर सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच प्रधानों के लिए राहत की खबर है। पंचायती राज ‌विभाग ने प्रशासक के पद पर प्रधानों के कार्यकाल को अगले छङ महीनों के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। विभाग की तरफ से इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। प्रशासक पद पर प्रधानों का छह महीने का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। यूपी में 57694 ग्राम प्रधानों को 26 मई को प्रशासक के पद पर नियुक्त किया गया था। छह महीने या उससे पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने तक इन्हें प्रशासक के पद पर तैनात किया गया था। अब छह महीने का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। ऐसे में फिर कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव अ...