नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित पंचायती राज विभाग की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब प्रदेशभर से आए क्षेत्र पंचायत प्रमुखों ने सामूहिक रूप से अपने कार्यकाल को विस्तार देने की मांग बुलंद की। राजधानी के योजना भवन में आयोजित इस सम्मेलन में प्रमुख सचिव पंचायती राज अनिल कुमार की उपस्थिति में पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार के सामने अपनी दलीलें रखीं।कार्यकाल विस्तार और प्रशासक समिति पर जोर कार्यशाला के दौरान क्षेत्र पंचायत प्रमुखों ने तर्क दिया कि विभिन्न तकनीकी और कानूनी कारणों से पंचायत चुनाव समय पर संपन्न होने में देरी हो रही है। ऐसी स्थिति में, विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल आगामी चुनावों तक बढ़ाया जाए। प्रतिनिधियों ने मांग की क...