नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। शासन स्तर से पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण तय करने की रूपरेखा बनाई जा रही है। इसी क्रम में पंचायती राज विभाग से शासन ने पिछले वर्ष के आरक्षण को लेकर रिपोर्ट मांगी है। इससे चुनाव लड़ने की मंशा पाले लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। रामपुर के जिला पंचायत राज अधिकारी एनएल गंगवार के अनुसार पंचायत चुनाव को लेकर पिछले बार के आरक्षण की स्थिति की जानकारी विभाग से मांगी गई थी, जो शासन को भेजी जा चुकी है। अब वहीं से आरक्षण तय होना है। हालांकि, अभी आरक्षण को लेकर कई लोगों के प्रार्थना-पत्र विभाग के पास में आ रहे हैं। फिलहाल आधी से ज्यादा सीटों का आरक्षण बदलने की चर्चा तेज है। इससे गांवों की राजनीति के समीकरण भी बदलेंगे। प्रधान पद के प्रत्याशी सीटों के आरक्षण का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.