पीलीभीत, मार्च 24 -- पीलीभीत। हिटी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया से पहले पोर्टल पर डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके बाद प्रकाशित होकर आई मतदाता सूची में सात ब्लाक की टीमों को लगा कर प्र्रूफ रीडिंग का काम शुरू करा दिया है। अगले माह 15 अप्रैल से पहले प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची से पहले इस प्रक्रिया को अहम माना जा रहा है।पिछले दिनों तमाम चरण की प्रक्रिया करते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कार्मिकों ने अपने अपने जिम्मे का काम किया था। इसी क्रम में शासन से ऐसे 519162 मतदाताओं केनाम भेजे गए थे। जो डुप्प्लीकेट या किसी भी वजह से समानता वाले लग रहे थे। इनका सत्यापन कराया गया था। यह कार्य सत्यापित करा लिया गया है और काम पूरा होने की रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। मतदाता सूची में से 11560 मतदाताओं के नाम हटाए गए...