आगरा, जून 10 -- यूपी पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है। मदाताओं से दावा आपत्ति प्राप्त करने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की गई है। वर्ष 2021 के मुकाबले अंतिम मदाता सूची में 44 हजार 898 मदाताओं की वृद्धि हुई है। जनपद की 423 ग्राम पंचायतों में गत 2021 की मतदाता सूची में नौ लाख 60 हजार 33 मतदाता थे। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान दावे व आपत्तियां मांगी गईं। गहन पुनरीक्षण के बाद इस बार पंचायतों में 44 हजार 898 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। ग्राम पंचायतों में अब नौ लाख 50 हजार 931 मतदाता हो गए हैं। यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट में 29 लाख नए मतदाता, किस जिले कितने वोटर? मतदाता सूचियों को बीएलओ के पास भेजा गया है। जिससे मतदाता अपने नाम मतदाता सूची में देख सकें। पंचायत चुनाव में 502 मतदान केंद्रों प...