पंचायत चुनाव की वोटरलिस्ट में गड़बड़ियां सुधारें: डीएम
गोंडा, जून 17 -- गोण्डा, संवाददाता। पंचायत निर्वाचक नामावली-2026 के अंतिम प्रकाशन के बाद जिले में बड़ी संख्या में शिकायतें सामने आने पर डीएम/डीईओ प्रियंका निरंजन ने सभी उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि हर शिकायत का गंभीरता से निस्तारण कर त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025-26 के तहत 10 जून को पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था। इसके बाद दोहरे नाम, मृतक मतदाताओं के नाम, विवाह के बाद दूसरी जगह रहने वाली महिलाओं के नाम और अन्य ग्राम पंचायतों के मतदाताओं के नाम सूची में शामिल होने की शिकायतें बड़ी संख्या में मिली हैं। डीएम ने निर्देश दिया है कि नए नाम जोड़ने के लिए निर्धारित आवेदन पत्र के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.