पंचायत चुनाव की मतदाता सूची वेबसाइट पर अपलोड
गोंडा, जून 12 -- गोण्डा। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए अंतिम मतदाता सूची राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत व नगरीय निकाय) नारायण ने बताया कि मतदाता आयोग की वेबसाइट पर लिंक के अंतर्गत डाउनलोड पंचायत वोटर लिस्ट-2026 विकल्प से जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन कर सूची देख सकते हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपना नाम जांचने की अपील करते हुए कहा कि यही सूची आगामी पंचायत चुनाव में मतदान का आधार बनेगी। यह भी पढ़ें- बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा फैसला, पहली बार सभी पदों पर EVM से होगी वोटिंग; जानें कब आएगा गजट?
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.