लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 19 -- पंचायत चुनाव की मतदाता सूची तैयार हो गई है। पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन 23 दिसम्बर को किया जाएगा। इस बार जिले में 1.80 लाख मतदाता पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में शामिल हो गए हैं। पहले जिले में करीब 27 लाख मतदाता थे जो अब बढ़कर 29.29 लाख हो गए हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 1680 बीएलओ लगाए गए। बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाता सूची अपडेट की। जिले की सभी 1164 ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची का अपडेशन पूरा हो गया है। मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन 23 दिसम्बर को किया जाएगा। मतदाता सूची के आंकड़े अगर देख जाएं तो जिले में एक लाख 80 हजार 816 मतदाता बढ़े हैं। पिछले पंचायत चुनाव में 27.49 लाख मतदाता थे। वहीं इस बार 29.29 लाख हो गए हैं। लखीमपुर तहसील में पहले 643813 मतदाता थे, जो 697949 हो गए हैं। ...