कटिहार, मई 10 -- कटिहार पंचायत आम निर्वाचन 2026 की तैयारी को लेकर जिले में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आरक्षण निर्धारण से जुड़ा प्रारूप सार्वजनिक होते ही पंचायतों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। संभावित आरक्षण सूची को लेकर गांव-गांव में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- आरक्षण का सत्यापित डाटा आयोग के पोर्टल पर हर हाल में 30 मई तक हो अपलोडआरक्षण संबंधी आंकड़े जिले के सभी 16 प्रखंडों की 231 पंचायतों से संबंधित आंकड़े सार्वजनिक कर दिए गए हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर तैयार इस प्रारूप में ग्राम पंचायत सदस्य, पंच, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद पदों के आरक्षण संबंधी विवरण शामिल हैं।निर्वाचन प्रक्रिया का समयसीमा जिला पंचायत राज पदाधिकारी योगेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पंचाय...