हाजीपुर, अप्रैल 24 -- हाजीपुर। नि.सं. वैशाली जिले में पंचायत आम निर्वाचन 2026 की तैयारियां तेजी से अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। डीएम के स्पष्ट निर्देशों के तहत प्रशासन ने इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, तकनीक-आधारित और समयबद्ध बनाने पर विशेष जोर दिया है। बताया गया है कि प्रपत्र-1 के प्रकाशन और अद्यतन की प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर आंकड़ों का संकलन किया जा रहा है, वहीं वर्ष 2015 के बाद हुए क्षेत्रीय और जनसंख्या परिवर्तनों को भी समाहित किया जा रहा है, ताकि आरक्षण निर्धारण पूरी तरह निष्पक्ष और वास्तविक स्थिति पर आधारित हो सके। डीएम वर्षा सिंह के निर्देशानुसार पूरी प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से संचालित किया जा रहा है, जिसमें सभी आंकड़े और प्रपत्र ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव: ए...