प्रयागराज, नवम्बर 18 -- एसआईआर में फंसे अफसरों और कर्मचारियों की समस्याओं को देखते हुए आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चल रहे पुनरीक्षण कार्य की तारीखों में बदलाव किया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह की ओर से जारी कार्यक्रम में अब अनंतिम प्रकाशन पांच दिसंबर के बजाए 23 दिसंबर को किया जाएगा। जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 15 जनवरी के बजाए छह फरवरी को होगा। इस वक्त एसआईआर में सभी अफसर व कर्मचारी व्यस्त हैं। निर्वाचक नामवलियों के ड्राफ्ट की जांच व मतदाताओं की मैपिंग 22 दिसंबर तक की जाएगी। जबकि 24 से 30 दिसंबर के बीच आलेख्य प्रकाशित होने वाली अनंतिम मतदाता सूची की जांच की जाएगी। 31 दिसंबर से छह जनवरी के बीच निस्तारण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.