गाजीपुर, अप्रैल 15 -- गाजीपुर। कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार में बुधवार को जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार समाजवादियों के डर से पंचायत चुनाव कराने से बच रही है और ग्राम प्रधानों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने 16वें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के फंड में बढ़ोतरी की मांग उठाई। बिजली विभाग पर निशाना साधते हुए ओपी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अफसर और मंत्री जनता का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि इतनी लूट इतिहास में गजनी, गोरी और तैमूर के समय भी नहीं हुई।देश में गैस की कमी का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर सवाल उठाया, जिसमें कहा गया था कि किसी च...