मैनपुरी, दिसम्बर 23 -- पंचायत चुनाव के लिए अंनतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर अनंतिम मतदाता सूची की प्रतियां सभी तहसीलों और खंड विकास कार्यालयों पर चस्पा करवा दी गई। प्रकाशित की गई अनंतिम मतदाता सूची पर आज 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण होगा और अंतिम मतदाता सूची तैयार होगी जिसे आठ फरवरी को प्रकाशित किया जाएगा। मतदाता सूची पूरी होते ही पंचायत चुनाव की शुरुआत हो जाएगी। मैनपुरी जनपद में पिछले वर्षों की तरह इस बार भी 549 ग्राम प्रधान पदों के लिए चुनाव होगा। इसके साथ-साथ 761 बीडीसी सदस्यों, 30 जिला पंचायत सदस्यों और 5967 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव भी करवाया जाएगा। पहले चर्चा थी कि जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए सीधे मत...